{"_id":"67364fe8a9fc1514b30e73c7","slug":"aaradhima-came-first-in-science-kiran-in-arts-and-mahima-in-cooking-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-133196-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विज्ञान में आराधिमा, कला में किरन और पाक कला में महिमा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विज्ञान में आराधिमा, कला में किरन और पाक कला में महिमा रहीं प्रथम
विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में लगी प्रदर्शनी देखते अतिथि व प्रधानाचार्य। स्त्रोत क
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं की विजेता रहीं बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन पलिया पुलिस के एसआई कपिल राघव व प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में बालिकाओं द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का भी जायजा लिया। साथ ही बालिकाओं को बौद्धिक स्तर पर संवरकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में कॉलेज की छात्रा आराधिमा वर्मा ने प्रथम, भूमिका मौर्य ने द्वितीय व अर्पिता ने तृतीय स्थान पाया। कला प्रतियोगिता में किरन ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय व मानवी ने तीसरा स्थान पाया। पाक कला में महिला प्रथम, अनुराधा द्वितीय व सुभासनी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मनोज चौधरी, कोमल शर्मा, कृतिका वर्मा, माया वर्मा, अखिलेश वर्मा, अर्चना शुक्ला समेत अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने किया।