{"_id":"62e2d9c6e3ccde051e05a45d","slug":"aam-aadmi-party-demonstrated-against-rising-inflation-lakhimpur-news-bly4927179108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
28 एलकेएच 03
बढ़ती महंगाई के विरोध में आम
आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष वलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध यहां तक अस्पताल के कपड़े जैसी चीजों के मूल्य बढ़ा दिए हैं।
शिव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि डीजल-पेट्रोल गैस के बढ़े हुए दामों ने पहले ही जनता की कमर तोड़ रखी थी, अब सरसों का तेल भी ढाई सौ रुपये किलो बिक रहा है। प्रदर्शन में अनिल राजवंशी, खुशीराम राज, गुरमीत सिंह, शादाब अहमद, विकास श्रीवास्तव, रवि तिवारी, महेंद्र तिवारी अरुण वर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद