फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aadhar

खीरी टाउन डाकघर में भी बनेगा आधार..होगा संशोधन

Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
aadhar
खीरी टाउन। क्षेत्र के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। अब आपको नया आधार बनवाने या संशोधन कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने बैंक शाखाओं के साथ ही कसबे के कसबा डाकघर में आधार कार्ड सेंटर स्थापित किया है।
विज्ञापन

सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसको लेकर कस्बे में आधार कार्ड में संशोधन और नए आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हाल ही में जिला प्रशासन ने आधार बनाने के लिए आधार सेंटर की सूची जारी की, जिसमें खीरी टाउन कस्बे का नाम अंकित नहीं था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने डीएम को पत्र लिख कर कस्बे में डाकघर, जिला सहकारी बैंक और इंडियन बैंक में आधार कार्ड संशोधन और नए आधार कार्ड बनाने का सेंटर स्थापित करने का आग्रह किया, जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने डाक अधीक्षक लखीमपुर डाकघर खीरी टाउन और बैंक के अधिकारियों को कसबे में स्थित बैंक शाखाओं में सेंटर बनाने के आदेश दिए, जिस पर डाक विभाग ने डाकघर खीरी टाउन में आधार कार्ड संशोधन और नए आधार कार्ड बनाने के लिए सेंटर स्थापित कर दिया है। ईओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आधार कार्ड संबंधित परेशानियों को देखते हुए जल्द ही जिला सहकारी बैंक में भी आधार सेंटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed