फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aadhar card correction

उपडाकघर में आधार कार्ड बनवाने आये सफाईकर्मी ने अभद्रता करने का लगाया आरोप

Wed, 23 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
aadhar card correction
मोहम्मदी। उप डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन कराने गए नगर पालिका के एक सफाई कर्मी ने अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पुलिस को मौके पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी देव वाल्मीकि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मी है। समय निकाल कर कई दिनों से आधार कार्ड में नाम संशोधित कराने डाकघर पर आ रहा था। पूरा दिन गुजार देने के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहा था। देव ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह 11 बजे उप डाकघर पहुंच कर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। तभी डाकघर के कर्मचारी ने अभद्रता की। इससे मामला भड़क गया। जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। आरोप है कि अपने को फंसते देख उप डाकघर के कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के दस्तावेज स्वयं फेंक कर कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उप डाकपाल ओमप्रकाश का कहना है कि उप डाकघर पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जबकि लोगों का आरोप है कि मामला कैमरे में कैद है, जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed