फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A youth was fired upon after being robbed, two accused arrested

Lakhimpur Kheri News: युवक से लूट के बाद किया फायर, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A youth was fired upon after being robbed, two accused arrested
पकड़ा गया लूट का आरोपी ऑटोचालक उत्तम कुमार । स्रोत : ग्रामीण - फोटो : घटनास्थल की जांच करती पुलिस व फॉरेसिंक टीम।
फरधान। ई-रिक्शा में बैठे युवक से चालक और उसके साथी ने नकदी और मोबाइल लूट लिया। धमकाते हुए फायर भी किया। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा सहित दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत निवासी साहिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गोला कोतवाली के गांव जलालपुर में अपने मौसा अफजल के यहां आया था। सोमवार को अपने छोटे भाई को छोड़ने लखीमपुर गया था। इसके बाद वह ई-रिक्शा से जलालपुर जा रहा था।
विज्ञापन

गोला-लखीमपुर मार्ग पर मुर्तिहा चौराहे के पास पहुंचने के बाद चालक ने अचानक बाईं तरफ रेलवे लाइन के अंडरपास के नीचे ले जाकर ई-रिक्शा खड़ा करने के बाद किराया मांगा। ई-रिक्शा चालक के साथ उसका एक साथी और साहिल ही वहां थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया 20 रुपये की बजाय पचास रुपये मांगने के साथ ही वे लोग जामा तलाशी लेने लगे। उसके पास रखे पांच सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने साहिल के कनपटी की तरफ फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। साहिल ने शोर मचाया तो चालक और उसके साथी ई-रिक्शा लेकर भाग गए।
आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और फरधान थाना क्षेत्र के गांव के परसेहरा बुजुर्ग के पास घेराबंदी कर ई-रिक्शा समेत दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साकेत कुमार निवासी लखनापुर थाना फरधान और दूसरे ने उत्तम कुमार निवासी चांदापुर थाना नीमगांव बताया है।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक खोखा कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed