फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man who went to cut grass on the forest edge was killed by a tiger.

Lakhimpur Kheri News: जंगल किनारे घास काटने गए युवक को बाघ ने मार डाला

Fri, 13 Oct 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to cut grass on the forest edge was killed by a tiger.
फाइल फोटो मृतक गुड्डू
बिजुआ। जंगल किनारे घास काटने गए युवक को बाघ ने मार डाला। युवक का अधखाया शव दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर जंगल में बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा रेंज जंगल के किनारे बसे पल्हनापुर गांव निवासी जोखे का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जंगल किनारे खेत में घास काटने गया था। पहले से छिप कर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। बाघ युवक को करीब दो किलोमीटर दूर खींचकर जंगल में ले गया और खा लिया। गुड्डू की पत्नी तारावती ने बताया कि शाम तक जब पति घर वापस नहीं आए तो गांव वालों के साथ उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पूरी रात ढूंढने के बाद भी गुड्डू का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह जब कुछ लोग लकड़ी बीनने जंगल गए, तो उन्होंने गुड्डू का अधखाया शव देखा। गुड्डू की पत्नी गांव के अन्य लोगों के साथ जंगल गई तो शव देख गिर गई। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर भीरा अनुज रंजन. वनरक्षक मोहित कुमार और वाचरों के साथ मौके पर पहुंचे और भीरा पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीरा रेंजर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पल्हनापुर गांव जंगल के बिल्कुल किनारे पर बसा हुआ है। यहां बाघों और अन्य वन्यजीवों का मूवमेंट बना रहता है। उन्होंने कहा कि बाघ शिकार को मार कर कभी दो किलोमीटर दूर नहीं ले जाता। ऐसा लगता है कि मृतक जंगल के अंदर लकड़ी बीनने या घास काटने गया होगा और बाघ के क्षेत्र में पहुंच गया होगा। इससे वह बाघ का शिकार बन गया। उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने और जंगल के अंदर न जाने की हिदायत दी।

फाइल फोटो मृतक गुड्डू

फाइल फोटो मृतक गुड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed