{"_id":"6a10937312b7c1556f00a7a0","slug":"a-young-man-was-duped-in-the-name-of-getting-an-aadhaar-centre-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175742-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आधार सेंटर दिलाने के नाम पर युवक से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आधार सेंटर दिलाने के नाम पर युवक से ठगी
Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। गांव रसूलपुर निवासी युवक से आधार सेंटर दिलाने के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रसूलपुर निवासी जयकृष्ण ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र और बीसी का कार्य करता है। फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आलम नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने आधार सेंटर खोलने और नया आधार बनाने व संशोधन कार्य कराने की बात कही।
आरोप है कि आरोपी ने दो आधार सेंटर शुरू कराने के नाम पर करीब एक लाख रुपये खर्च बताकर दस्तावेज मंगवाए। शुरुआत में 45 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। बाद में आईडी-पासवर्ड तैयार होने की बात कहकर एनी डेस्क एप के जरिये लैपटॉप की सेटिंग कराई।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने अलग-अलग यूपीआई और बैंक खातों में कुल 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। बाद में और रुपये मांगने पर ठगी का शक हुआ।
जयकृष्ण ने बताया कि उसकी मां शांति देवी की सीएससी आईडी भी लैपटॉप में सेव थी, जो बाद में ब्लॉक हो गई। विभाग से जानकारी करने पर पता चला कि आईडी से फ्रॉड हुआ है। पीड़ित ने संवेदनशील डाटा चोरी और दुरुपयोग की आशंका जताई है।