{"_id":"6a23077aaa9747250f012413","slug":"a-young-man-riding-a-bicycle-died-after-colliding-with-a-tanker-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-176856-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टैंकर से टकराकर साइकिल सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टैंकर से टकराकर साइकिल सवार युवक की गई जान
Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
गोला गोकर्णनाथ।
बृहस्पतिवार की देर शाम अलीगंज मार्ग की पुनर्भू ग्रंट मोड़ पर डीजल टैंकर से टकराकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
परिजनों ने बताया कि पुनर्भू ग्रंट निवासी नीरज कुमार (33) पुत्र अर्जुनलाल बृहस्पतिवार की शाम पशुओं के लिए दाना लेने के लिए साइकिल से गोला जा रहा था। रास्ते में अलीगंज मार्ग की पुनर्भू ग्रंट मोड़ पर अलीगंज की ओर जा रहे डीजल टैंकर ने साइकिल सवार नीरज को टक्कर मार दी।
गंभीर अवस्था में उसे गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
सीओ गोला रमेश तिवारी ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रास्ता रोकने की कोशिश की थी। मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी भानुमति, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता थे।