फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man rescued a woman who jumped into the Dhakherwa canal from the jaws of death

Lakhimpur Kheri News: ढखेरवा नहर में कूदी महिला को युवक मौत के मुंह से खींच लाया

Fri, 11 Sep 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
A young man rescued a woman who jumped into the Dhakherwa canal from the jaws of death
नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाला शमशाद। संवाद
निघासन। ढखेरवा पुल से बृहस्पतिवार दोपहर शारदा नहर में कूदी महिला को पुल के पास मौजूद युवक ने मौत के मुंह से खींच लिया। महिला को गहरे पानी में डूबता देख कुरतैहा गांव निवासी शमशाद ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद उसने महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन

खरवहिया नंबर दो गांव निवासी सुनील की पत्नी निर्मला किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। दोपहर में वह ढखेरवा पुल पर पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां ईंट की ट्रॉली पर मजदूरी कर रहा शमशाद नहर में कूद गया। महिला पूरी तरह पानी में डूबती, उससे पहले ही शमशाद ने उसे पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद वह उसे नहर से बाहर निकाल लाया।
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि महिला को उपचार के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया था। उपचार के बाद वह परिजनों के साथ घर चली गई।
-------------
तीन महिलाओं की पहले भी बचा चुका है जान
महिला की जान बचाने वाला शमशाद इससे पहले भी ढखेरवा पुल पर नहर में डूब रही तीन महिलाओं की जान बचा चुका है। वह ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर का चालक है और ईंट बिक्री के लिए अक्सर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ढखेरवा पुल के पास मौजूद रहता है। इस दौरान उसने कई बार नहर में लोगों को डूबते देखा और उनकी मदद के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाला शमशाद। संवाद

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाला शमशाद। संवाद

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाला शमशाद। संवाद

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाला शमशाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed