{"_id":"69c9637d10aadf4dc4087291","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-third-floor-in-mumbai-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171577-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुंबई में तीसरी मंजिल से गिरे युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुंबई में तीसरी मंजिल से गिरे युवक ने दम तोड़ा
Sun, 29 Mar 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक दिलीप। फाइल फोटो
मझगईं। गांव मुन्नापुरवा निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार की मुंबई में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई। दिलीप तीन मार्च को गांव के ही प्रमोद, सूरज, मंजेश समेत करीब 10 लोगों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया था। वहां वह एक निर्माणाधीन इमारत में सीट लाइन डालने का काम कर रहा था।
बताया जाता है कि 27 मार्च को काम के दौरान तीसरी मंजिल पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे पक्के फर्श पर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी, गर्दन, पसलियां और हाथ-पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। साथी मजदूर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिलीप अपने परिवार का मुख्य सहारा था। परिवार में उसकी वृद्ध मां, तीन भाई और एक बहन हैं। पिता के न रहने पर वह मजदूरी कर पूरे परिवार का खर्च चला रहा था। उसकी मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से गहरे संकट में आ गया है।