{"_id":"5ff1fa2e8ebc3e419f6b9d59","slug":"a-woman-wearing-a-burqa-took-out-a-purse-lakhimpur-news-bly43236897","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहने महिला ने निकाला था पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्का पहने महिला ने निकाला था पर्स
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाइक की डिकी से महिला का पर्स चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिसमें एक बुर्का पहने महिला डिकी से पर्स निकालते दिख रही है। पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
थाना फूलबेहड़ के गांव बड़ागांव बसहा निवासी शिशुपाल मौर्य निजी कार्य से पत्नी को साथ लेकर लखीमपुर बाजार आया था। पुस्तक भंडार के सामने खड़ी बाइक की डिकी से महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में करीब 80 हजार रुपये के गहने, दो हजार रुपये नगद और मोबाइल था। पीड़ित की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें एक कैमरे में बाइक से पर्स चुराते एक महिला की तस्वीर कैद हो गई। एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बुर्का पहने महिला की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हुई है। वह उस वक्त बाइक की डिकी से पर्स निकालते दिख रही है जब चालक पत्नी को बाइक पर बैठाकर आगे की ओर बढ़ता है। महिला की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।