फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman was pushed to the ground and her newborn child died

Lakhimpur Kheri News: धक्का देने से जमीन पर गिरी महिला गोद में लिए नवजात की गई जान

Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A woman was pushed to the ground and her newborn child died
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर में घर के बाहर गोद में नवजात को लेकर खड़ी महिला कथित रूप से धक्का लगने से जमीन पर गिर गई। हादसे में गोद में मौजूद 17 दिन का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव शिवपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनकी मां फूलमती घर के बाहर उनके 17 दिन के बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फूलमती को धक्का दे दिया, जिससे वह बच्चे समेत जमीन पर गिर गईं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गिरने से नवजात गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ईसानगर निर्मल तिवारी ने बताया कि सूचना पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed