फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A woman returning home in a tempo was robbed of her mangalsutra by thieves

Lakhimpur Kheri News: टेंपो से घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीन ले गए उचक्के

Fri, 25 Sep 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home in a tempo was robbed of her mangalsutra by thieves
पलियाकलां। सीएचसी से चेकअप कराकर टेंपो से घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो लोग मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे नयापुरवा-पटिहन रोड मोड़ के पास हुई। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर निवासी सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ने बताया कि तबीयत खराब होने पर वह चेकअप कराने सीएचसी आई थीं। जांच के बाद मंगलसूत्र में लगे पैंडल को जुड़वाने गईं। इसके बाद टेंपो से घर लौट रही थीं। नयापुरवा-पटिहन रोड मोड़ के पास पुलिया से पहले बाइक सवार दो लोग पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed