{"_id":"698cec0f42e6f0be720b392f","slug":"a-tin-shed-and-a-wall-collapsed-after-a-pole-broke-killing-an-elderly-couple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168019-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बल्ली टूटने से टिनशेड सहित दीवार ढही, वृद्ध दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बल्ली टूटने से टिनशेड सहित दीवार ढही, वृद्ध दंपती की मौत
Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
छोटन्न यादव। फाइल फोटो
धौरहरा (खीरी)। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव लौखनिया में बुधवार तड़के लकड़ी का पिलर टूटने से टिन और उससे सटी पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग दंपती और उनकी दो पोतियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 58 वर्षीय कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया। उनके पति छोटन्न यादव (65) ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
दंपती अपनी पोतियाें पिंकी (11) व बबली (9) के साथ घर के टिन शेड के नीचे सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य दिनेश यादव, कौशल और पैरू घर के अलग-अलग हिस्सों में थे। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे टिन शेड में लगा लकड़ी का पिलर अचानक टूट गया, जिससे टिन और पक्की दीवार गिर पड़ी।
हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी और ग्राम प्रधान अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची शारदानगर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा। वहां कृष्णावती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में छोटन्न की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया, लेकिन सीतापुर के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे और राजस्व लेखपाल से रिपोर्ट मांगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चियों का इलाज चल रहा है।