फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A stock of fake fertilizers and pesticides was found in the third godown as well.

Lakhimpur Kheri News: तीसरे गोदाम में भी नकली खाद पेस्टीसाइड्स का मिला जखीरा

Tue, 06 Dec 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
A stock of fake fertilizers and pesticides was found in the third godown as well.
गोदाम खुलवाते जिला कृषि अधिकारी और तहसीलदार।
राजस्व विभाग और कृषि विभाग की टीम ने गोदाम खुलवाकर कराई वीडियोग्राफी
विज्ञापन

मैगलगंज। मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर सील किए गए तीसरे खाद गोदाम को खुलवाने के लिए सोमवार को पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जब गोदाम खुलवाया तो वहां भी हजारों बोरी खाद, सफेद सीमेंट और पेस्टीसाइड की भरी बोरियां और प्लास्टिक के ड्रम भारी मात्रा में बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि मिले सामान की गिनती की जा रही है।
सोमवार की दोपहर गठित टीम कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित शमशेर अली के सील किए गए गोदाम पर पहुंची, जिसे रजनीश गुप्ता ने किराए पर लिया था। टीम ने खाद व्यापारी रजनीश गुप्ता को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो वीडियोग्राफी कराते हुए गोदाम का ताला तोड़कर उसे खुलवाया गया। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में खाद की बोरियों के अलावा कीटनाशक के पैकेट और ड्रम बरामद हुए। भारी मात्रा में हुई बरामदगी की गिनती कराने के लिए कई कर्मचारियों को लगाया गया। समाचार भेजे जाने तक गिनती जारी थी।
विज्ञापन


नकली खाद कारोबारी के तिलिस्म का लगातार जारी है खुलासा
मैगलगंज। 11 नवंबर को लखीमपुर शहर स्थित मनीष गुप्ता की गोविंद इंडस्ट्रीज में भारी मात्रा में नकली खाद की बोरियां और खुला उर्वरक बरामद होने के बाद 12 नवंबर को मनीष गुप्ता के भाई रजनीश गुप्ता निवासी मैगलगंज के लालपुर गांव स्थित गोदाम के अलावा मुख्य चौराहे पर स्थित दो गोदामों पर एसडीएम मितौली और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने छापामार कार्रवाई कर गोदामों को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने मैगलगंज कोतवाली में रजनीश गुप्ता और किराए पर लिए गए गोदाम के मकान मालिक ओमप्रकाश सक्सेना के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। 29 नवम्बर को जब अधिकारियों ने वीडियोग्राफी कराते हुए लालपुर स्थित सील गोदाम को खुलवाया तो अंदर स्थित चार गोदामों में अलग-अलग कंपनियों की हजारों खाद की भरी हुईं बोरियां, हजारों की संख्या में पेस्टीसाइड भरी प्लास्टिक की बाल्टियां, सफेद सीमेंट मार्का की भरी हुई बोरियां बरामद हुईं। इसके अलावा एक गोदाम से भारी मात्रा में लाल मौरंग जैसी नकली खाद खुली बरामद हुई थी, जबकि एक गोदाम से हजारों की संख्या में खाली प्लास्टिक की बाल्टियां, खाद की खाली बोरियों के बंडल भी बरामद हुए थे। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ने रजनीश गुप्ता और उसके सगे भाई मनोज गुप्ता के विरुद्ध मैगलगंज कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed