{"_id":"695560e59f9cc38cbb043067","slug":"a-protest-march-was-held-in-delhi-against-the-action-taken-against-the-jhandewalan-dargah-temple-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164896-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली में झंडेवालान दरगाह मंदिर पर कार्रवाई के विरोध में जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली में झंडेवालान दरगाह मंदिर पर कार्रवाई के विरोध में जुलूस
Wed, 31 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली झंडेवालान कार्रवाई के विरोध में विधायक को ज्ञापन देते अनुयाई। संवाद
पलियाकलां। दिल्ली के झंडेवालान दरगाह मंदिर परिसर में प्रशासन की तरफ से की गई तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को पलिया नगर में अनुयायियों ने विधायक रोमी साहनी को आवास पर ज्ञापन दिया। उनसे मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
अनुयायियों ने बुधवार को दरगाह मंदिर से राम नाम का जप करते हुए शहर में जुलूस निकाला। यह जुलूस मंदिर परिसर से शुरू होकर सब्जी मंडी, स्टेशन रोड और दुधवा रोड होते हुए विधायक निवास पहुंचा। मानिक चंद्र अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की मनमानी कार्रवाई करना नितांत गलत है। मंदिर की कब्जाई गई जमीन को तुरंत वापस किया जाए। विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन तक आपकी बात पहुंचाएगे।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मेहर चंद्र अरोड़ा, कपिल साहनी, श्याम आनंद, वासुदेव आनंद संटू, कमल चड्ढा, डिंपल तलवार, इंद्रजीत सूरी, मुकेश साहनी, अचल अरोड़ा और विनोद साहनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद