फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A population of 45 lakhs, no CT scan or MRI facility

Lakhimpur Kheri News: 45 लाख की आबादी, न सीटी स्कैन न एमआरआई की सुविधा

Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A population of 45 lakhs, no CT scan or MRI facility
लखीमपुर खीरी। करीब 45 लाख की आबादी वाले जिले में मरीजों के लिए न तो सीटी स्कैन की व्यवस्था है और न ही एमआरआई की। करीब दो साल पहले एक रुपये के पर्चे पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन होता था, लेकिन अस्पताल के मोतीपुर जाने के बाद से यह सुविधा भी बंद हो गई। एमआरआई के लिए मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 1140 मरीजों की ओपीडी हुई। हालांकि यहां प्रतिदिन करीब 1200-1500 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। इसमें कई ऐसे गंभीर मरीज आते हैं, जिन्हें सीटी स्कैन व एमआरआई जांचों की जरूरत पड़ती है। हालांकि पहले जिला अस्पताल में एक रुपये के पर्चे पर ही सीटी स्कैन की जांच हो जाती थी, लेकिन जिला अस्पताल के मोतीपुर पहुंचते ही करीब डेढ़ साल यह सुविधा भी बंद हो गई। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का बोर्ड तो लगा, लेकिन मरीजों को यहां सिर्फ मायूसी ही मिलती है।
विज्ञापन

वहीं एमआरआई की सुविधा की सुविधा अभी तक जिले में नहीं शुरू हो पाई है। जिला अस्पताल में यह जांचें न होने के कारण मरीजों को मजबूरन लैब में करीब 2500 से तीन हजार रुपये खर्च कर जांचें करानी पड़ रहीं हैं। या फिर जांच के लिए 135 किलोमीटर दूरी तय कर लखनऊ तक सफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का कार्य करीब पूरा होने का है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद यह सुविधा मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
प्राइवेट जांच के लिए इतनी खर्च होती है रकम
एमआरआई - करीब 6500 से शुरुआत
सीटी स्कैन - 2700-3000
-------------------------
मेडिकल कॉलेज जल्द ही शुरू होने वाला है। सीटी स्कैन मशीन लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। इसके अलावा अन्य जांचें भी शुरू हो जाएंगी।
डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed