फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A pickpocket snatched away a woman's earrings, a case was filed

Lakhimpur Kheri News: उचक्का छीन ले गया महिला के कुंडल, मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A pickpocket snatched away a woman's earrings, a case was filed
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला सुबह पूजा करने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक उचक्का उसके कुंंडल छीन ले गया। घटना के दौरान महिला का कान फट गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटनागर कॉलोनी निवासी अनीता अग्रवाल ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे वह मंदिर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक उचक्का पीछे से आया और झपट्टा मारते हुए कुंडल खींच ले गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने उचक्के की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed