फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A minor teenager was being taken from Nepal to Delhi

नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही नाबालिग किशोरी को पकड़ा

Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
A minor teenager was being taken from Nepal to Delhi
गौरीफंटा। नेपाली युवक द्वारा बहला फुसलाकर नेपाल से दिल्ली ले जाई जा रही एक नाबालिग किशोरी को बार्डर पर एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर नेपाल एनजीओ शांति पुनर्स्थापना के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा गौरीफंटा में तैनात एसएसबी इंस्पेक्टर मेघराज ने बताया कि एएसआई एनजी मिलन सिंह स्टाफ के साथ बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान धनगढ़ी से शाम सात बजे एक युवक और किशोरी आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम विशाल बताया, जबकि किशोरी घोड़ाघोड़ी नगर पालिका की निवासी थी। साथ ही किशोरी ने बताया कि युवक उसे काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जा रहा था। दोनों अलग-अलग गांव के हैं। सूचना मिलने के बाद दोनों को नेपाल पुलिस व बार्डर पर तैनात संस्था एनजीओ शांति पुनर्स्थापना ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। बता दें कि इससे पूर्व भी कई बार भारत ले जाई जा रही युवतियों को पकड़ा जा चुका है। इसके बाद भी नेपाल से भारत और अन्य देशों के लिए युवतियों की तस्करी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed