फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A meeting will be held in Dudhwa on 31st, the rates of tourism fee will be decided

Lakhimpur Kheri News: 31 को दुधवा में होगी बैठक, तय की जाएगी पर्यटन शुल्क की दरें

Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A meeting will be held in Dudhwa on 31st, the rates of tourism fee will be decided
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का आगाज एक नवंबर से हो रहा है। ऐसे में पार्क की पर्यटन दरों को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। बताया जाता है कि पर्यटन दर घटने व बढ़ाने को लेकर पार्क प्रशासन द्वारा अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को यूपी के वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भी दुधवा नेशनल पार्क के सभागार में किया जा रहा है। डीडी जगदीश आर ने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्रों के शुल्क में बीते दो सालों से अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार पर्यटन शुल्क की दरों में कुछ बदलाव होने हैं। ऐसे में इसको लेकर हर साल लखनऊ में बैठक का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में बैठक होगी। दुधवा में बैठक होने का अंदाजा इससे भी लगाया जा रहा है कि इस बार के पर्यटन सत्र का उद्घाटन वनमंत्री ही करेंगे।
विज्ञापन

दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि दुधवा टाइगर फांउडेशन टाइगर रिजर्व की सोसाइटी है और इसकी बैठक हर साल होती है।
बैठक में स्थानीय विधायक रोमी साहनी के अलावा बहराइच के विधायक भी मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सबकी सहमति से पर्यटन शुल्क के बारे में चर्चा करना है और उसकी रूपरेखा तैयार कर सैलानियों के सहूलियत देते हुए पर्यटन सत्र का शुल्क निर्धारित करते हुए आगे सैलानियों को जंगल सफारी कराने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed