फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A mason riding a bike died after being hit by an unknown vehicle

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A mason riding a bike died after being hit by an unknown vehicle
मुकेश कुमार। फाइल फोटो
ममरी। गोला-खुटार मार्ग पर हरिहरपुर नहर पुल के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की बाइक में लगी टक्कर से गांव जमुनहा निवासी 22 वर्षीय राजमिस्त्री मुकेश कुमार पुत्र गार्गीदीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे मुकेश मजदूरों को गांव पच्चापुर छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। हरिहरपुर नहर पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस से गोला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन

---------
बाइकों की टक्कर से दो घायल
भीखमपुर। कस्बे के चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे टिकरी थाना नीमगांव निवासी मोनिस (23) और समीर (24) बाइक से बकरे-बकरियां लेकर मोहम्मदी जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर कस्ता की ओर से आ रहे मढ़िया निवासी रमाकांत की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में मोनिस और समीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed