फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A man from Lakhimpur is also on the list of 41, but has no record of being registered as a doctor

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के व्यक्ति का नाम भी 41 की सूची में, डॉक्टर के तौर पर पंजीकरण का रिकॉर्ड नहीं

Wed, 26 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A man from Lakhimpur is also on the list of 41, but has no record of being registered as a doctor
लखीमपुर खीरी। हरियाणा में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की फर्जी डिग्री के सहारे पंजीकरण कराने और बाद में उत्तर प्रदेश में प्रैक्टिस करने के मामले में सामने आई 41 लोगों की सूची में लखीमपुर के एक व्यक्ति का नाम भी शामिल है। मामला सामने आने के बाद जिले के प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की है।
विज्ञापन

डॉ. सुमंत के मुताबिक निदेशालय से सूचना मिलने के बाद मामले की पूरी जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद सूची में शामिल व्यक्ति को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई। संबंधित व्यक्ति ने खुद को डॉक्टर नहीं, बल्कि फार्मासिस्ट बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि जिले में संबंधित व्यक्ति के डॉक्टर के तौर पर पंजीकरण का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद जांच की जा रही है। विभागीय अभिलेखों और संबंधित व्यक्ति से मिली जानकारी का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि सूची में व्यक्ति का नाम किस आधार पर आया और उसने आयुर्वेदिक डॉक्टर के तौर पर कहीं पंजीकरण या प्रैक्टिस की है अथवा नहीं। फिलहाल विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed