फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A happy dawn in Chauguji village, 109 families' fortunes changed

Lakhimpur Kheri News: चौगुर्जी गांव में खुशियों का सवेरा, 109 परिवारों की बदली तकदीर

Fri, 23 Jan 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A happy dawn in Chauguji village, 109 families' fortunes changed
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। आजादी के बाद से विकास की राह देख रहे भारत-नेपाल सीमा पर बसे चौगुर्जी गांव को सौगात मिली है। मुख्य धारा से अलग-थलग रह रहे गांव के 109 परिवारों की तकदीर कर्णाली और मोहाना नदी पर बने पैंटून पुल ने बदल दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और निघासन विधायक शशांक वर्मा ने कर्णाली और मोहना नदी पर बने नए पैंटून पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बनने से पहले गांव तक पहुंचने में दो घंटे लगते थे। अब एंबुलेंस, स्कूल बस और आवश्यक सेवाएं मिनटों में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत चौगुर्जी के 109 परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा दी गई। 20 सोलर स्ट्रीट लाइटों के लोकार्पण से गांव जगमगाया गया। परिषदीय विद्यालयों में सोलर विद्युत, स्मार्ट क्लास और नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

-----------------------
विधायक व डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
विधायक शशांक वर्मा व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वहीं पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपकर निशुल्क उपचार का अधिकार दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत उथले नलकूप योजना के लाभ भी किसानों को प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : सूचना विभाग

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed