फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A grand procession was taken out on the birth anniversary of Chandragupta Maurya, with a huge crowd gathered with music and dance.

Lakhimpur Kheri News: चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, गाजे-बाजे के साथ उमड़ा जनसैलाब

Fri, 10 Apr 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the birth anniversary of Chandragupta Maurya, with a huge crowd gathered with music and dance.
रैली में शामिल लोग। संवाद
निघासन। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की जिला इकाई लखीमपुर के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, इससे पूरे क्षेत्र का माहौल उत्सवमय हो गया।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत ढखेरवा चौराहे से हुई। यहां से बाइक और कारों का काफिला करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पलिया रोड स्थित लोनियनपुरवा मोड़ के पास निर्माणाधीन सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य स्मारक स्तंभ तक पहुंचा। इस दौरान गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल लोगों ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जयकारे लगाए और उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का समापन लोनियनपुरवा मोड़ स्थित निर्माणाधीन स्मारक स्तंभ प्रांगण में आयोजित सभा के साथ हुआ। सभा में वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन, उनके शौर्य और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश मौर्य, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, बसपा नेता मनमोहन मौर्य, पारस मौर्य, पंकज मौर्य, रमाकांत मौर्य, सोबरन, आशीष, संतोष, राजू गुप्ता, सुरेंद्र यादव भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed