फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A father quarreled with his wife and fled the hospital with his five-month-old child

Lakhimpur Kheri News: पत्नी से झगड़कर अस्पताल से पांच माह के बच्चे को लेकर भागा पिता

Thu, 16 Jul 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A father quarreled with his wife and fled the hospital with his five-month-old child
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बेड पर दोनों जुड़वा बच्चे धीरू व वीरू। संवाद
ओयल। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में पांच माह के जुड़वां बच्चों में से एक का इलाज करा रही महिला से उसका पति शराब के नशे में झगड़ने के बाद दूसरे बच्चे धीरू को लेकर अस्पताल से भाग निकला। पुलिस और आसपास के दुकानदारों ने पीछा किया तो वह गन्ने के खेत में घुसकर भाग गया। देर रात करीब 11 बजे बच्चा ईदगाह तालाब के पास सड़क पर सकुशल मिल गया, जिसे पुलिस ने मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के ग्राम पिपरिया निवासी शांति देवी पत्नी रामदास अपने पांच माह के जुड़वा बच्चों धीरू व वीरू की तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को जिला अस्पताल इलाज कराने आई थीं। रात करीब नौ बजे इमरजेंसी में वीरू को भर्ती कर आगे के इलाज के लिए चिल्ड्रेन वार्ड भेज दिया गया। बेड नंबर एक पर शांति देवी उसका इलाज करा रही थीं।
विज्ञापन

15 जुलाई को पति रामदास अस्पताल पहुंचा। शांति देवी ने बताया कि पति शराब के नशे में था और वार्ड में शोर कर रहा था तो उसे रैन बसेरे में जाने को कहा। इस बात पर वह झगड़ने लगा। आरोप है कि मौका पाकर रात करीब 9:30 बजे वह धीरू को लेकर अस्पताल से भागने लगा। शांति ने पीछा किया, लेकिन वह बच्चे को लेकर अस्पताल के बाहर भाग गया। इस पर उन्होंने जिला अस्पताल पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी आ गए। पुलिस और दुकानदारों ने रामदास का पीछा किया, लेकिन वह गन्ने के खेत में घुसकर भाग गया। पुलिस ने देर रात बच्चे को तलाश लिया।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि काफी देर तलाश के बाद रात करीब 11 बजे बच्चा धीरू ईदगाह तालाब के पास सड़क पर मिल गया। पिता रामदास भाग निकला। बच्चे को सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed