{"_id":"68447762c757202bd80bbb24","slug":"a-cunning-thug-who-cheated-people-by-telling-them-that-they-had-gold-bricks-was-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147655-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सोने की ईंट बताकर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सोने की ईंट बताकर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
कार सहित पुलिस हिरासत में ठग इरफान। संवाद
निघासन। किडनी ठीक करने और पीली धातु की ईंट को सोना बताकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य इरफान निवासी मिर्जागंज को सिंगाही मार्ग स्थित मोटे बाबा स्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पीली धातु की ईंट जो व्यापारी को दी थी, उसकी भी पहचान कराई है। इसी ईंट को देकर व्यापारी से दस लाख रुपये ठगे गए थे।
दिल्ली निवासी नरेश जैन ने आरोपी पर पत्नी की किडनी ठीक करने और सोने की ईंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। आरोपी पर हत्या, धोखाधड़ी व गुंडा एक्ट समेत 10 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सीओ निघासन महक शर्मा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिशें जारी हैं।