फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A crocodile killed a sheep herder who entered the river

Lakhimpur Kheri News: नदी में घुसे भेड़ पशुपालक को मगरमच्छ ने मार डाला

Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A crocodile killed a sheep herder who entered the river
रमियाबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। गांव बोकरिहा में भेड़ चराने गए अवधराम (55) को घाघरा नदी में घुसने पर मगरमच्छ ने हमला करके मार डाला।
विज्ञापन

बोकरिहा के ही रहने वाले अवधराम बुधवार दोपहर भेड़ चराने गए थे। भेड़ें गांव के पास ही घाघरा नदी के किनारे चरते-चरते पानी पीने के लिए नदी में उतर गईं। भेड़ों को बाहर निकालने के लिए अवधराम नदी में घुसे, तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। अवधराम के शोर मचाने पर नदी में करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर मछली का शिकार कर रहे लोग बचाने के लिए नाव से ही वहां तक पहुंचे। इस बीच मगरमच्छ ने नाव सवार लोगों पर भी हमला किया, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हमले में अवधराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

नाव सवार लोगों ने अवधराम को नदी से बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed