फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A clinic sealed in Khajuria, team will investigate the woman's death

Lakhimpur Kheri News: खजुरिया में एक क्लीनिक सील, महिला की मौत की जांच करेगी टीम

Thu, 14 Sep 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
A clinic sealed in Khajuria, team will investigate the woman's death
खजुरिया के एक अस्पताल में अ​भिलेखों की जांच करते पलिया सीएचसी अधीक्षक।
पलियाकलां। संपूर्णानगर में एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक ने संपूर्णानगर और खजुरिया में कई क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। एक क्लीनिक को सील किया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने सबसे पहले संपूर्णानगर के बाबा दीप सिंह अस्पताल का निरीक्षण किया। यहीं पर प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी, जबकि बच्चा सुरक्षित है। अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने बताया कि यहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले, जबकि दस्तावेजों को चेक करने पर पाया गया कि महिला की डिलीवरी अस्पताल में हुई थी। मौत की जगह कहीं और बताई गई। अधीक्षक ने इसके लिए टीम गठित करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके अलावा संपूर्णानगर में ही डॉक्टर योगेंद्र सिंह की क्लीनिक के साथ ही जुनेजा क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण कर अभिलेख चेक किए। वैध पाए गए। खजुरिया में सिंह क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन 2019 में समाप्त मिला और मरीज भी भर्ती मिले। यहां पर डॉक्टर भी प्रैक्टिस करते हुए पाए गए। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया है। कार्रवाई से बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल व क्लीनिकों के साथ ही झोलाछापों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed