{"_id":"60491ca78ebc3e5912313c11","slug":"a-child-dies-due-to-e-rickshaw-overturns-chaos-lakhimpur-news-bly4400318165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा पलटने से दबकर बालक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा पलटने से दबकर बालक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
महेवागंज। मंगलवार देर शाम भीरा मार्ग किनारे खड़ा ई रिक्शा पलटने से उससे दबकर एक बालक की मौत हो गई। खास बात यह कि हादसे के वक्त बालक का पिता ही ई रिक्शा चला रहा था। बालक की मौत से उसके घर मे कोहराम मचा है।
कस्बे के कबड़ियन टोला निवासी हाजी जहीरुद्दीन मंगलवार शाम परिचित का ई-रिक्शा लेकर कस्बे की मेन मार्केट में सपरिवार खरीददारी करने आए थे। जहीरुद्दीन अपने छोटे पुत्र उजैर आलम (9) के साथ ई-रिक्शा पर ही रुक गए, जबकि महिलाएं पास ही मार्केट में खरीददारी करने चली गईं। इस बीच किसी तरह ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में जहीरुद्दीन तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ मौजूद उनका पुत्र उजैर ई रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव देख घर में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में देर रात घर वालों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बाइक ने मारी टक्कर, दो लोग घायल
ईसानगर। मंगलवार रात कोतवाली क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर भरेहटा गांव के पास एक बाइक सवार ने एक किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा निवासी किसान श्रीराम देर रात खेत की सिंचाई करके पंपिंग सेट लेकर घर जा रहे थे। लखीमपुर से धौरहरा जा रहे दिवाकर मिश्रा निवासी धौरहरा ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित बाइक इंजन से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
दो युवकों की मौत पर ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
ममरी। सोमवार की रात गोला सिकंद्राबाद रोड पर घरथनिया गांव के पास बाइक सवार दो युवकों प्रदीप (26) पुत्र सोनेलाल निवासी गोगावां थाना भीरा के शिवपुर सांड़ा निवासी रोहित (27) पुत्र जगतपाल की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुई मौत हो गई थी। मृतक प्रदीप के भाई रंजीत कुमार की तहरीर पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव काजरकोरी निवासी ट्रैक्टर चालक पिंटू पुत्र कामता प्रसाद के खिलाफ दुर्घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को घर से खिंचवाकर कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली गांव मूडा अस्सी निवासी दिनेश पुत्र पीतांबर की बताई गई है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि पिंटू ट्रैक्टर चलाता था, जिसकी तलाश की जा रही है। संवाद