फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A cage will be set up to capture the tiger

Lakhimpur Kheri News: बाघ को पकड़ने के लिए लगाया जाएगा पिंजरा

Sat, 15 Nov 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A cage will be set up to capture the tiger
संपूर्णानगर वृंदावन कालोनी में मृतक के घर लगी भीड़। संवाद
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर-सिंगाही खुर्द की वृंदावन कॉलोनी में 65 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद की बाघ के हमले में मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद चंद्रिका का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार की देर रात आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। चंद्रिका प्रसाद की मौत होने के बाद शुक्रवार रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन

हाल यह हुआ कि नाराज परिजन शव लेकर पलिया संपूर्णानगर मार्ग के मिल तिराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी थी। साथ ही वन विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। मार्ग जाम होने की खबर मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और नाराज परिजनों को मनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद आश्वासन पर परिजन मान गए। शनिवार की देर शाम जब शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। हर ओर रोने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही थी। इधर परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए थाना हजारा के शारदा नदी ले गए।
काॅलोनी के अमित, करन, विष्णु, अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी जंगल किनारे बसा है। यहां आए दिन बाघ व तेंदुए का भय बना रहता है। इससे पूर्व नाले पार एक महिला नल पर पानी पीने गई, उस पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी बनी रहती है। बाघ को पकड़ने के लिए न तो वन विभाग के पास पिंजरा है और न ही कैमरे व अन्य संसाधन। इसके चलते बाघ खुलेआम गांव में घूमकर लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

वर्जन
पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदना है। वहीं, बाघ को पकड़ने के लिए पिजरा मंगाया है। मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजे के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
ललित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed