Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A cage and four trap cameras were also set up to capture the leopard.

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा व चार ट्रैप कैमरे भी लगाए

Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A cage and four trap cameras were also set up to capture the leopard.
निघासन। मंझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय बच्ची मनप्रीत कौर पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने उसकी निगरानी और पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के पास ही एक पिंजरा लगाया गया है। इसके अलावा उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास पिंजरा और चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन कर्मियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और उसे जल्द पकड़ा जा सके। उधर, तेंदुए के हमले में घायल मनप्रीत कौर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत ठीक है। घटना के बाद से गांव के लोगों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
हाथ में कुछ नहीं था तो शोर मचाकर तेंदुए से पिता ने बचाया बच्ची को
मझरा पूरब गांव में पांच वर्षीय मनप्रीत को तेंदुए के जबड़े से बचाने के लिए उसके पिता जसविंदर सिंह बिट्टू ने अपनी जान की परवाह नहीं की। जब तेंदुए ने हमला किया तो घर के आंगन में मनप्रीत अपने पिता का हाथ पकड़े खड़ी थी। जसविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि अचानक तेंदुआ झपटा और बच्ची को खींचकर ले जाने लगा तो तो उन्हें कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद हिम्मत दिखाते हुए वे आगे बढ़े और तेंदुए को रोकने का जतन करने लगे। इस पर वह जोर-जोर से शोर करने लगे और तेंदुए के पीछे दौड़े। परिवार के अन्य लोग भी शोर मचाने लगे। इस तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया और इस तरह बच्ची की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed