{"_id":"695025f266230a6b38026bdc","slug":"a-building-was-constructed-staff-were-deployed-but-fertilizer-had-not-arrived-for-a-year-and-a-half-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164589-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भवन बनाया, कर्मचारी भी तैनात पर डेढ़ साल से नहीं आई खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भवन बनाया, कर्मचारी भी तैनात पर डेढ़ साल से नहीं आई खाद
Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
निघासन ब्लाॅक के सिंगहा खुर्द का सहकारी संघ का भवन का हाल। संवाद
सिंगाही। निघासन ब्लाॅक के सिंगहा खुर्द गांव में तीन साल पहले सहकारी संघ का भवन बनाया गया। यहां पांच कर्मचारी भी तैनात कर दिए, लेकिन डेढ़ साल से यहां खाद की एक बोरी तक नहीं आई। ऐसे यहां सन्नाटा रहता है।
खास बात यह है कि सहकारी संघ से लगातार खाद की डिमांड की जा रही है लेकिन जिला मुख्यालय से आवंटन नहीं कराया जा रहा। खाद क्यों नहीं भेजी जा रही, मुख्यालय के अफसर भी कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं, जबकि इन दिनों रबी फसलों के लिए खाद की काफी डिमांड है। खाद देने के लिए इस गांव के लोगों को दूसरे गांव नौगवां व खैरीगढ़ की समितियों पर धक्के खाने पड़ते हैं।
सिंगहा खुर्द ग्राम पंचायत की खुद की 15 हजार से अधिक आबादी है, जिसमें अधिकांश किसान ही रहते हैं। अगर यहां खाद का वितरण शुरू हो जाए तो आसपास गांवों के किसानों को सुविधा मिल जाएगी, लेकिन अफसोस अफसरों की अनदेखी से किसान इधर-उधर भटकने को मजबूर है। खाद वितरण न होने से भवन की रौनक भी फीकी होती जा रही है। इधर, किसान राजेंद्र जायसवाल, विराग शाह, राममोहन दीक्षित, जमुना प्रसाद आदि ने खाद को लेकर अपना दुखड़ा सुनाया।