{"_id":"6890fa81cc8a9a0c72067f3c","slug":"a-boy-playing-with-his-friends-drowned-in-the-ghaghra-river-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-152464-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दोस्तों के साथ खेल रहा बालक घाघरा नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दोस्तों के साथ खेल रहा बालक घाघरा नदी में डूबा
Mon, 04 Aug 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव निवासी बालक घाघरा नदी में डूबकर लापता हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई है।
गांव सुजानपुर निवासी चांद मोहम्मद का 12 वर्षीय पुत्र जैद अली सोमवार सुबह अपने मित्रों के साथ पड़ोस के गांव कुरतहिया स्थित घाघरा घाट के पास पहुंचा। यहां खेलते समय वह गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घाघरा घाट पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई है।
इसके अलावा रविवार दोपहर परिजनों से कहासुनी में नाराज होकर गांव पढ़ुआ निवासी प्रदीप गौतम ने शारदा पोषक नहर पुल से छलांग लगा दी थी। उसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन भी जारी रही। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि घाघरा नदी और नहर में बारिश की वजह से जल स्तर बढ़ गया है। तलाशी अभियान जारी है।