फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कांवड़ियों के वाहन से टकराया टैंकर, पांच मरे

कांवड़ियों के वाहन से टकराया टैंकर, पांच मरे

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
- म़तक तीन कांवड़िए लखीमपुर खीरी के चखलाखीपुर के निवासी
- ट्रैक्टर ट्रॉली में थे 70 कांवड़िए, 24 घायल, 12 लखनऊ रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी/ लहरपुर (सीतापुर)। गोला गोकर्णनाथ में पूजा-अर्चना कर जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव चखलाखीपुर लौट रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को दूध से भरे टैंकर ने सोमवार सुबह छह बजे टक्कर मार दी, जिसमें जिले के चखलाखीपुर गांव निवासी तीन कांवड़ियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 24 कांवड़िए घायल हुए हैं। इनमें से 12 को लखनऊ रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार धौरहरा क्षेत्र के गांव चखलाखीपुर, पंचम पुरवा और हुसैनपुर से 70 कांवड़ियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार को गोला गोकर्णनाथ गया था। पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़िये ट्रै्क्टर ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सुबह छह बजे सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर दंडपुरवा के बीच पेट्रोल पंप के पास बहराइच की ओर से आ रहे दूध से भरे टैंकर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि 56 वर्षीय टैंकर चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव अमरसिंहपुर, थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ और मेरठ के ही 30 वर्षीय क्लीनर योगेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रॉली में सवार 27 कांवड़िए जख्मी हो गए। इनमें से 13 वर्षीय दिलेराम, 65 वर्षीय पुत्तल और 14 वर्षीय मोहन ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए अन्य घायल कांवड़ियों में से 12 को गंभीर हालत के मद्देनजर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 12 कांवड़ियों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। टैंकर चालक प्रदीप कुमार और क्लीनर के शव पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर जिला अस्पताल भेजे गए, जबकि कांवड़ियों के शवों का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed