{"_id":"121-99243","slug":"Lakhimpur-99243-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान मामले में पूर्व फॉरेस्ट गार्ड निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान मामले में पूर्व फॉरेस्ट गार्ड निलंबित
Lakhimpur
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में खुलासा होने पर डीएफओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। साउथ खीरी डिवीजन की मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में अवैध कटान मामले का खुलासा हो गया। वन रक्षक फंस गया है। डीएफओ नीरज कुमार ने पूर्व में तैनात रहे फॉरेस्ट गार्ड नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया रेंजर की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वर्तमान समय में वह मैलानी रेंज कार्यालय से अटैच्ड है।
बता दें कि 26 जुलाई की रात मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट के मड़हा बफरजोन कंपार्टमेंट 11 में लकड़कट्टों ने शरारतन सात बेशकीमती सागौन के पेड़ पांच फुट उंचाई से काट डाले थे। इसकी सूचना मिलते ही डीएफओ नीरज कुमार ने स्थलीय निरीक्षण के बाद वनकर्मियों को मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने के आदेश दिए थे। उधर, मामले के खुलासे के लिए रेंजर मैलानी डीएस यादव की अगुवाई में गठित टीम ने 31 जुलाई को सलेमपुर बीट में एक साल पहले कार्यरत वॉचर ग्राम कुकरा और सीतारामपुर निवासी नन्हें और रामचंद्र्र को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म इकबाल करने के साथ बीट में वर्ष 2013 में तैनात रहे फारेस्ट गार्ड नरेश कुमार की सक्रिय भूमिका की जानकारी दी थी, जिसकी जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीएफओ मुख्यालय भेजी गई थी।
00
इससे पहले भी आरोप लगा था
मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में अवैध कटान मामले में पूर्व में तैनात रहा निलंबित हुआ फारेस्ट गार्ड नरेश कुमार अगस्त 2013 में ग्रंट तीन बीट के कंम्पार्टमेंट चार में अवैध साल पेड़ कटान मामले में भी आरोपी रह चुका है। लकड़कट्टों द्वारा साइकिल पर लादकर ले जाई जा रही लकड़ी को जटपुरा वन दरोगा ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने फॉरेस्ट गार्ड पर कटान करवाने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच के बाद विभागीय अधिकारियों ने उसे वहां से हटाकर मैलानी रेंज कार्यालय अटैच कर दिया था। इस बात की पुष्टि स्वयं रेंजर मैलानी और जटपुरा वन दरोगा रमेश मिश्र ने की है।