{"_id":"121-99239","slug":"Lakhimpur-99239-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से अवैध वसूली की शिकायत करेंगे एसपी से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से अवैध वसूली की शिकायत करेंगे एसपी से
Lakhimpur
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिवासी किसानों ने बैठक कर बनाई रणनीति
पलियाकलां। पलिया से खाद लेकर गांव जा रहे थारू किसानों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों की शिकायत किसान एसपी से करेंगे। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव छेदिया में बैठक कर सिपाहियों की कारगुजारी का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि थारू ग्राम सरियापारा, छेदिया पूरब, छेदिया पश्चिम, ढखिया, सूंड़ा आदि के तेरह किसान शनिवार को अपनी खेत बही पर यूरिया खाद की बोरी चढ़वाकर ट्रैक्टर से गांव आ रहे थे। दुधवा में गश्त के नाम पर बैठे पुलिस के दो सिपाहियों ने उनसे जबरदस्ती दो सौ रूपया प्रति कृषक ले लिए। खाद ले जाने वालों में ट्रैक्टर मालिक मोलीराम राना के अलावा रामबहादुर राना, संतराम, रोशन, श्रीभगवान, जोखन राना, वंधूराम, राम रतन, छंगाराम राना आदि शामिल थे। बैठक में पुलिस कर्मयों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कई गांवों के सैकड़ों कृषक मौजूद रहे।