{"_id":"121-99168","slug":"Lakhimpur-99168-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में भी बिजली शेड्यूल बदला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में भी बिजली शेड्यूल बदला
Lakhimpur
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन में जारी रहेगा पुराना रोस्टर, गांवों में बदला
लखीमपुर खीरी। बिजली सप्लाई का रोस्टर गोला में भी बदल गया है, डिवीजन क्षेत्र के गांवों को नए रोस्टर से बिजली मिलेगी, हालांकि टाउन एरिया को पुराने रोस्टर से ही बिजली सप्लाई होती रहेगी।
गोला के जेई सर्वेश सिंह के मुताबिक नए रोस्टर में ग्रामीण क्षेत्रों को दोपहर 3.30 से लेकर 5.30 बजे तक बिजली सप्लाई मिलेगी। वहीं रात में 11.30 बजे से लेकर अलसुबह 4.30 सप्लाई दी जाती रहेगी। जेई ने बताया कि टाउन की बिजली सप्लाई में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रतिदिन की तरह टाउन की बिजली सुबह नौ बजे से दिन में एक बजे की जाएगी, वहीं रात में 10 बजे से लेकर दो बजे के बीच बिजली सप्लाई मिलेगी।
00000
बिजली की किल्लत से उपभोक्ता परेशान
मितौली। क्षेत्र में बिजली की किल्लत को लेकर उपभोक्ता इनदिनों काफी परेशान हैं, उन्हें बिजली की जबरदस्त कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे कस्बे व उससे सटे गांवों के लोगों में काफी रोष है। मौजूदा समय में मितौली व गांवो में बिजली आपूर्ति का रोस्टर ध्वस्त हो गया है। बिजली की सप्लाई कब मिलती है और कब चली जाती है, इसका कोई भरोसा नहीं। विभागीय अधिकारी भी कटौती से तंग हैं और उन्हें लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
00000
बांकेगंज में बिजली को लेकर मचा हाहाकार
बांकेगंज। कस्बे में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जिससे क्षेत्र में लोगों को रोस्टर के मुताबिक 24 में महज कुछ ही घंटे बिजली मिल पा रही है। इसको लेकर लोगाें में रोष व्याप्त है। बांकेगंज कस्बे में शनिवार नए रोस्टर के मुताबिक दोपहर 2.45 बजे बिजली आई। भीषण गर्मी में परेशान लोग अपने पंखों के स्विच अभी ऑन भी नहीं कर पाये, इससे पहले सप्लाई चली गई। गर्मी में बिलबिलाए लोगाें ने इस बावत संबंधित उपकेंद्र से जानकारी ली, जहां एसएसओ ने बताया कि शाहजहांपुर मेन लाइन में ब्रेक डॉउन होने से सप्लाई ठप हो गई। कमोबेश शनिवार रात के रोस्टर में भी लोगों को बमुश्किल दो घंटे सप्लाई मिलने के बाद बंद हो गई। उधर उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के चलते उन्हें रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। कस्बे में जिस समय बिजली रहती है उस समय लोग ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझते हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।