फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भीखमपुर में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

भीखमपुर में व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 27 Jun 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 27 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


एसओ पर लगाया पीड़ित से अभद्रता करने का आरोप
हमले के मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से मिले दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर/भीखमपुर। व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले में कार्रवाई न करने से नाराज भीखमपुर के दुकानदारों ने गुरुवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसओ पर पीड़ित के साथ अभद्र भाषा में बात करने का आरोप लगाते हुए एसपी अरविंद सेन को प्रार्थना-पत्र सौंपा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों के साथ एसपी से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने भी एसओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
भीखमपुर कस्बे में सीमेंट, मौरंग, सरिया व्यापारी उमेश वाजपेयी के मुताबिक, 23 जून को वह अपनी दुकान बंद कर भीखमपुर चौराहे से घर जा रहे थे, गांव में पीछे से पहुंचे हमलावरों ने उमेश की बाइक गिरा दी और फायर कर दिया, लेकिन वह खुद का बचाव करते हुए तमंचा ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली गई। हमलावरों ने उमेश पर दूसरी गोली चलाई जिससे वह बाल-बाल बच गए। इस मामले में उमेश ने एसओ को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि एसओ ने अभद्र भाषा में उमेश से बात की। गुरुवार को भीखमपुर कस्बे के दुकानदार लामबंद हो गए और बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपकर हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान भीखमपुर से दुकानदार रामनिवास, नारायन प्रसाद, संजीव दीक्षित, राजेश मिश्रा, दीपू, अवनीश पांडे, आशीष, विपुल मिश्रा, मुरारी आदि आए थे।
विज्ञापन

000
भाई रामनिवास पर जेल में कैंची से हुआ था हमला
कस्बे के व्यापारी उमेश बाजपेई व भाई रामनिवास का हमलावरों से पुराना विवाद बताया जा रहा है। हत्या के मुकदमे में जेल में निरूद्ध रामनिवास पर तीन मार्च 2011 को कैंची से हमला किया गया था, रामनिवास कई दिनों तक लखनऊ में भर्ती रहा। रामनिवास के ही गुट के सिद्ध प्रकाश की हमलावरों ने एक मार्च 2011 को हत्या कर दी थी। 15 जनवरी 2011 को भीखमपुर में रामनिवास के विपक्षी सिपाहीतुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
व्यापारी पर जानलेवा हमले की जांच चल रही है, पुलिस अपना काम कर रही है, जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार यादव, एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed