{"_id":"121-95327","slug":"Lakhimpur-95327-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के जरिए ठगी का शिकार हुई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के जरिए ठगी का शिकार हुई युवती
Lakhimpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांकेगंज। निकटवर्ती ग्राम उदयपुर निवासी एक युवती मोबाइल के जरिए ठगी का शिकार हो गई। ठगों के झांसे में आई युवती ने उनके द्वारा बताए गए एकाउंट नंबर पर बैंक से 16500 रुपये भेज दिए।
हुआ यूं कि ठगों ने युवती के मोबाइल नंबर पर पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में नौकरी कर रहे पति की तबियत खराब होने की बात कही। साथ ही उसके इलाज में खर्च के लिए अपने बैंक एकाउंट में 16500 रुपया भेजने की बात कही। इससे घबराई युवती जैसे-तैसे रुपये का इंतजाम करके बांकेगंज पहुंची। वहां उसने बैंक के माध्यम से ठगों द्वारा बताए गए खाते में भेज दिए। अपने को ठगे जाने का अहसास युवती को तब हुआ जब रुपये भेजने के दो घंटे बाद ही लुधियाना से उसके पति का फोन आ गया। इसमें उसने पत्नी से बच्चों का हाल पूछा तो युवती के होश उड़ गए।