{"_id":"121-94737","slug":"Lakhimpur-94737-121","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएम का परिवार लखनऊ लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का परिवार लखनऊ लौटा
Lakhimpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
- किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण किया
- पहले 30 तक रुकने का था कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चों समेत उनके परिवार के अन्य लोग किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण कर मंगलवार को लखनऊ लौट गए। इधर, प्रदेश के वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई भी पूर्व निधारित कार्यक्रम से पहले ही लखनऊ चले गए। इस दौरान दुधवा किसी को बाघ के दीदार नहीं हो पाए ।
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री की बेटी शीना, बेटे अर्जुन, भतीजे रुद्र और परिवार के अन्य सदस्य किशनपुर सेंक्चुरी गए, जहां उन्होंने झादी ताल का भ्रमण कर सारस के झुंड, बारहसिंघा को देखा। इसके बाद बच्चों ने दुधवा में पालतू हाथियों की सवारी की। इसके बाद सभी लोग लखनऊ लौट गए। हालांकि उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 30 मई तक था लेकिन सभी लोग तीन दिन पहले ही रवाना हो गए।
इधर, प्रदेश के वन राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई ने मंगलवार को दुधवा जंगल, राइनो एरिया का हाथी से भ्रमण किया और फिर वह किशनपुर सेंक्चुरी पहुंचे। जहां उन्होंने झादीताल का भ्रमण किया और अपने 30 मई के निरीक्षण और समीक्षा कार्यक्रम से पूर्व ही लखनऊ चले गए।