फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अग्निकांडों में 260 घर जल कर राख

अग्निकांडों में 260 घर जल कर राख

Fri, 23 May 2014 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 23 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हजारों की नगदी और आधा दर्जन मवेशी जले
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। चल रही तेज हवाओं से जिले में कई जगहों पर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। निघासन क्षेत्र में हुए अलग-अलग अग्निकांडों में 100 घर जल गए। जबकि पलिया क्षेत्र के एलनगंज में 76 घर जल गए। इसमें तीन मवेशी भी जिंदा जल मरे है। नकहा क्षेत्र के महोला गांव में आग लगने से 77 घर जल गए। अग्निकांड में दो मवेशियों की जल जाने से मौत हो गई है। इसी तरह भूपतिपुर गांव में आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए।
निघासन/ बम्हनपुर। गांव बोटनपुरवा में रामआसरे के घर से बुधवार दोपहर लगी आग से बालगोविंद, मदनलाल, कृष्णा देवी, गीता, मिहीलाल समेत करीब दस घर आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने से मदन लाल के 60 हजार नगद, इंजन आदि जल गए। इसी बीच गांव सुरजीपुरवा निवासी रामचंदर के घर से लगी आग से राजेंद्र, नत्था, राकेश, दाताराम, सोहनलाल सुंदर, रामेश्वर, कंधई, सुशील, रामचंद्र, मनोहर, रामप्रसाद, छैलबिहारी, छेदालाल, नन्हू समेत करीब सौ घर जलकर राख हो गए। आग में राजेंद्र की दो बतख, नत्था के 10 हजार, रामेश्वर के पांच हजार रुपये नगद जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

पलियाकलां। तहसील खेत्र के ग्राम एलनगंज में गुरुवार को आग लगने से करीब 76 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोग घरों से कुछ भी निकाल नहीं सके। नतीजतन बीडीसी दिनेश कुमार का घर सहित चक्की और दुकान भी जल गई और दो ग्रामीणों के तीन पशु जलकर मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से करीब 25 किमी दूर किशनपुर सेंक्चुरी के निकट ग्राम एलनगंज में पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे आग लग गई। ग्रामीण जब तक दौड़े आग फैल चुकी थी और उसने एक एक कर पूरा गांव अपनी चपेट में ले लिया। आग से 76 घर जलने की सूचना मिली है। इसके अलावा बंधा पुत्र मिश्री की एक बछिया और गिरजा दयाल पुत्र इंदल की दो बकरी जलकर मर गईं। गांव के बीडीसी दिनेश कुमार पुत्र शीतल प्रसाद के घर के अलावा उनकी चक्की और किराना आदि की दुकान का सारा सामान भी राख हो गया।
आग की सूचना ग्रामवासियों ने अग्निशमन केंद्र्र और पुलिस को भी दी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां तब पहुंची जब पूरा गांव राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। उधर लेखपाल की सूचना पर उपजिलाधिकारी पलिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को सांत्वना देकर शीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
नकहा। खीरी थाना क्षेत्र के गांव महोला में गुरुवार की दोपहर करीब दयाराम के घर से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। बताते हैं देखते ही देखते चिंगारी ने रौद्र रूप धारण कर लिया और गांव के 70 घरों को जलाकर राख कर दिया। आग में गांव के मनोहर की एक भैंस व एक पड़िया जलकर मर गई। तेज हवा में फैल रही आग से गांव के सुदर्शन, रामलाल, सुशील, छोटेलाल, संजय, रामस्वरूप आदि के घर में रखा सारा सामान, राशन, नकदी, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि जल गया। गांव के खुशीराम के घर शादी थी, सो सभी लोग तैयारियों में जुटे थे, आग लगने के कारण खुशीराम के घर में रखी 20 हजार की नकदी व शादी का सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया। बताया जाता है कि आग से गांव के लोगों के पास कोई सामान नहीं बचा है। आग की सूचना पाकर एसडीएम सदर, तहसीलदार, विधायक उत्कर्ष वर्मा आदि राजस्व विभाग के तमाम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है। ग्रामीणों के खाने-पीने की व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।

भूपतिपुर। नीमगांव क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले लोकराम के घर दोपहर के समय आग लग गई। जिससे कुछ ही देर में गांव के बराती, संजय, छोटे, रामस्वरूप, संतोष आदि के घर जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखी हजारों की नकदी व सारा घरेलू सामान जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड देर से पहुंची। आग के कारण इन परिवारों के पास कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed