{"_id":"121-93524","slug":"Lakhimpur-93524-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल में हो पाएगा गेज कनवर्जन: जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में हो पाएगा गेज कनवर्जन: जीएम
Lakhimpur
Updated Sun, 11 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनईआर जीएम ने किया मैलानी का निरीक्षण
नवीनीकृत क्रू लॉबी का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल ने कहा कि ऐशबाग-मैलानी खंड का आमान परिवर्तन होने में तीन साल का समय लग सकता है।
यहां रेलवे गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गेज कनवर्जन का काम शुरू हो गया है। जगह-जगह इससे संबंधित काम चालू हो गए हैं और इसे पूरा होने में तीन साल लग जाएंगे। मैलानी-शाहजहांपुर नई रेल लाइन के बावत कहा कि इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है। पूर्व में संचालित दुधवा-चंदन चौकी और दुधवा-गौरीफंटा रेल लाइन के पुनर्निर्माण की बावत उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ की दिक्कतों के चलते मैलानी-गोंडा मार्ग पर पहले ही ट्रेनों के संचालन में परेशानी आ रही हैं, जगह-जगह कम स्पीड से कॉशन के जरिए ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि गेज कनवर्जन को देखते हुए यहां कुछ काम होने हैं, जिसका प्लान स्थानीय अधिकारियों ने तैयार कर लिया है। उसी का स्थलीय निरीक्षण तथा स्थानीय एवं मंडलीय अफसरों से डिस्कस करने के लिए यहां आए हैं।
बताया कि ब्राडगेज हो जाने के बाद मैलानी से बहराइच तक मीटर गेज ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। लिहाजा यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगीं, क्योंकि इज्जतनगर तथा गोंडा में डीजल शेड हैं उन जगहों पर ब्राडगेज हो जाने के बाद बहराइच तक मीटर गेज की ट्रेनों के संचालन का मुख्य केंद्र बिंदु मैलानी ही होगा। इससे पूर्व उन्होंने यहां रेलवे स्टेशन, भोजनालय, कैंटीन, गार्ड विश्रामालय, चालक विश्रामालय आदि का निरीक्षण किया तथा ओवरब्रिज से मैप देखकर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। फिर पूजा-अर्चना के बाद नवीनीकृत डीजल लॉबी का फलक अनावरण कर उद्घाटन किया तथा लॉबी परिसर में जीएम और डीआरएम अनूप कुमार ने पौधरोपण किया। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल वैन का निरीक्षण कर डॉ. पाराशर से इसके बावत जानकारी की। इस दौरान मंडलीय तथा स्थानीय रेल अफसर मौजूद रहे।
इससे पहले जीएम अटल शुक्रवार रात नैनीताल एक्सप्रेस के विशेष सैलून से यहां पहुंचे। रात को ही वह दुधवा चले गए। शनिवार दुधवा से बाईरोड दिन में करीब सवा ग्यारह बजे वह यहां पहुंचे।