{"_id":"121-93521","slug":"Lakhimpur-93521-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से बालक घायल, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से बालक घायल, हंगामा
Lakhimpur
Updated Sun, 11 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्रवाई के आश्वासन बाद शांत हुए ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
फूलबेहड़। फूलबेहड़ क्षेत्र के हजरतापुर गांव के निकट सड़क पार करते समय एक बालक तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने बालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कराया।
थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी निसार का चार वर्षीय पुत्र रेहान शनिवार की दोपहर सड़क पार कर रहा था। बताते हैं इसी बीच गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के निकट लखीमपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार पिकप ने उसे टक्कर मार दी। इससे बालक गंभीर घायल हो गया। यह देख ग्रामीण बालक को बचाने दौड़ पड़े। साथ ही पिकप को भी घेर लिया। कुछ लोगों ने पिकप चालक की पिटाई कर दी। साथ ही रास्ता जाम कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर फूलबेहड़ एसओ परशुराम ओझा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझा कर ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया। पुलिस ने मय वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
0000000
सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी
ममरी। गोला मोहम्मदी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गोला मोहम्मदी रोड पर ग्राम झारा के सामने कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के झारा खेमपुर निवासी शिवपाल की बाइक रोड पर भाग रही भैंस से जा टकराई। जिससे शिवपाल और पीछे बैठे वहीं के निवासी मथुरा प्रसाद, प्रभूदयाल गंभीर घायल हो गए। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे दरोगा रामराज सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को गोला सीएचसी भिजवाया। जहां शिवपाल की हालत गंभीर बताई गई है।