फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चार और बच्चों में मिले दिमागी बुखार के लक्षण

चार और बच्चों में मिले दिमागी बुखार के लक्षण

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जांच को भेजे गए सभी के नमूने
लखीमपुर खीरी। जिले में दिमागी बुखार का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बुखार से पीड़ित चार और बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इन बच्चों को एईएस वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी बच्चों की जांच के नमूने मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए हैं।
जिले में इस समय बुखार का प्रकोप है। अब तक पंाच बच्चों में दिमागी बुखार की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को चार और बच्चों में दिमागी बुखार के लक्षण मिले। इन बच्चों में खीरी क्षेत्र के ग्राम सेमरहापुरवा निवासी तेजी की सात वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, थाना और कस्बा सिंगाही निवासी आशाराम की 3 वर्षीय पुत्री करीना, पीएचसी क्षेत्र बिजुआ के गांव देवरिया निवासी कालिका प्रसाद का आठ वर्षीय पुत्र अमरीष और निघासन सीएचसी क्षेत्र के ग्राम लखहा निवासी सौरभ सिंह की चार वर्षीय पुत्री नीलम में दिमागी बुखार के लक्षण मिले हैं। इसके बाद जिला अस्पताल में इन्हें एईएस वार्ड में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ.प्रभाकर सिंह ने बताया कि चारों बच्चों की जांच के नमूने मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

0000
बुखार के तीन और रोगी भर्ती
लखीमपुर खीरी। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन और बच्चे भर्ती कराए गए। अब जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या लगभग पंद्रह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस समय बुखार का प्रकोप चल रहा है। प्रतिदिन तीन या चार मरीज बुखार के आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित तीन और बच्चे भर्ती कराए गए हैं। इसमें पीएचसी क्षेत्र बंभनिया निवासी प्रमोद का 11 वर्षीय पुत्र शिवम,खीरी क्षेत्र के ग्राम रुखिया निवासी इरफान के 10 वर्षीय पुत्र फरहान व धौरहरा क्षेत्र के ग्राम शहरपुर निवासी छोटकऊ की 6 वर्षीय पुत्री अंजली शामिल हैं। इसमें अंजली को बुखार के साथ झटके आते हैं। इस संबंध में जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. वीबीराम ने बताया मौसम के उतार चढ़ाव से बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। इन बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed