फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   प्रतिबंधित पशुओं का मांस पकड़ा

प्रतिबंधित पशुओं का मांस पकड़ा

Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस, मय ट्रक के अभियुक्त फरार
विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र का गांव रामनगर लहबड़ी प्रतिबंधित पशुओं के मांस के व्यापार के लिए सुर्खियों में आ चुका है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी यहां यह धंधा बंद होने में नहीं आ रहा है। बुधवार की रात गांव के समीप भतपुरवा मार्ग पर नाले के समीप 21 प्रतिबंधित प्रजाति के पशुओं का वध करके उनका मांस ट्रक में भरा जा रहा था कि ग्रामीणों को भनक लग गई। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन अभियुक्त मय ट्रक के फरार हो गए। पुलिस को 21 पशुओं का मांस मिला। ग्रामीणों में इस कृत्य को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने आनन-फानन में पशुओं की लाशों को नदी के किनारे दफना दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दरोगा वीके सिंह और चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। सुबह होने तक यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोश बढ़ते देख पुलिस ने पशुओं के शवों को पास ही नदी के किनारे दफना दिया। पुलिस ने 21 पशुओं को काटे जाने की बात कही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। हालांकि पुलिस स्थिति को सामान्य बता रही है। एसएसआई राम सिंह पवार ने कहा है कि प्रतिबंधित पशु वध के गांवों में ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है, इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में लिप्त लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

0000000
विधानसभा में उठाएंगे मामला: अजय मिश्र
निधासन विधानसभा से भाजपा के विधायक अजय मिश्र टेनी ने कहा है कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और उनको काटने की हद हो चुकी है। जिले में इसका विस्तार हो रहा है। पुलिस इन पर नियंत्रण रखने में असफल है। जरूरत हुई तो वह लखनऊ से लखीमपुर पहुंचने पर आंदोलन की भूमिका बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
आंदोलन को सड़क पर उतरेंगे: राम कुमार वर्मा
पूर्व मंत्री राम कुमार वर्मा ने कहा है कि लखीमपुर जिले में पशु तस्करों ने प्रतिबंधित प्रजाति के पशुओं का वध करने का रिकार्ड कायम कर दिया है। शासन-प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे हुए है। रामनगर लहबड़ी की घटना शर्मनाक है। प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता है तो सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
0000000000000000000
50 प्रतिबंधित पशु पकड़े, अभियुक्त ट्रक छोड़कर फरार
फरधान। बुधवार की रात कस्बे के बीच से 50 प्रतिबंधित पशुओं से भरे ट्रक को लेकर जा रहे अभियुक्तों का पुलिस ने पीछा किया तो वाहन छोड़कर पशु तस्कर फरार हो गए।
बताते हैं पुलिस इनका पीछा रुकुंदीपुर से कर रही थी, ट्रक में बरामद 50 पशुओं में से दो मर गए और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जीवित बचे पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों में बांट दिया। पीछा करने वाले पुलिस कर्मियों में एसओ फरधान बृजेंद्र सिंह, एसआई नंदलाल और हमराह पुलिस कर्मी थे।
0000
दस पशुओं को पकड़ा, ग्रामीणों में बांटा
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला सरैया में दस प्रतिबंधित पशुओं से भरे एक वाहन को पुलिस ने पकड़ कर पशुओें को ग्रामीणों में वितरण कर दिया। नगर चौकी प्रभारी लाल सिंह, उपनिरीक्षक केके शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर पहुंच कर वहां से जा रहे पशुओं का पकड़ लिया। वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया।
00000
पशु वध से नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी, प्रदर्शन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर लहबड़ी में प्रतिबंधित पशुओं के वध से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरोपियों के विरूद्घ रासुका लगाने और पशु वध पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के विरूद्घ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कन्हैयालाल वाजपेयी, योगेंद्र मिश्र, पूर्व सभासद नंदकिशोर जायसवाल, अधिवक्ता अखिलेश मिश्र समेत दर्जनों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि 41 प्रतिबंधित पशुओं का वध किया गया, जिनके अवशेष मुबारक के खेत में बरामद हुए हैं। ग्रामीणों को शांत कराते हुए पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं पुलिस ने आरोपी रामनगर लहबड़ी निवासी सटालू, चुन्ना, आलम, रहीस, कमाल व आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस को बताया कि प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरेली के किच्छा को भेजा जा रहा है।

000
कई गांवों में फैला है नेटवर्क
सूत्र बताते हैं कि रामनगर लहबड़ी समेत भटपुरवा, सिसैया, सेखनपुरवा, महाराजनगर, पठाननपुरवा में प्रतिदिन प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई करने में सक्रियता नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed