{"_id":"121-62965","slug":"Lakhimpur-62965-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप
Lakhimpur
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर भरे गए नमूने
गोला गोकर्णनाथ। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने यहां तीन दुकानों पर छापेमारी कर नमूना लिए।
जिला मुख्यालय से आई टीम ने पुलिस फोर्स के साथ अभियान की शुरुआत खुटार रोड से की। जहां सांई मिष्ठान भंडार पर पहुंची टीम ने खोया, जय माता जलपान गृह पर बर्फी और रोहित गुप्ता की दुकान पर बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कैलाश चंद गुप्ता, महामंत्री बालकृष्ण बल्लू, जितेंद्र गट्टानी, गोपाल कृष्ण शुक्ला, श्रवण माहेश्वरी आदि पदाधिकारियों ने अधिकारियों से होली के त्योहार तक नमूना न भरने की बात कही। इस बीच व्यापारियों और अधिकारियों में नोंकझोक भी हुई। श्री सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले भर में 28 मार्च तक चलता रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह, एमएन यादव, आरएल कुशवाहा, एसआई राजेंद्र कुमार शर्मा, एसएन द्विवेदी और शैलेंद्र सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।