फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बिना भेदभाव होगा जिले का विकास

बिना भेदभाव होगा जिले का विकास

Tue, 05 Feb 2013 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Tue, 05 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कमल पाल ने भव्य समारोह में ली शपथ
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल पाल ने शपथ ग्रहण के साथ जिले की सबसे बड़ी पंचायत के 16वें अध्यक्ष के रूप में सत्ता संभाल ली। जिलाधिकारी मनीष चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद कमल पाल ने कहा कि वह बिना भेदभाव जिले के विकास के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम करेंगे।
जिला पंचायत गेस्ट हाउस के प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध नेता कमाल अहमद रिजवी, मुंशी रामचंद्र के अलावा सपा के बड़े नेता और वरिष्ठ अधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों और सैकड़ों अन्य लोगों की मौजूदगी में डीएम मनीष चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल पाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कमल पाल ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे जिले के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के साथ महिला सशक्तीकरण के लिए भी काम करेंगी।
विज्ञापन

करीब एक घंटा चले इस कार्यक्रम का संचालन सीडीओ सुरेंद्र विक्रम और अपर मुख्य अधिकारी एसएच वसी ने किया। कार्यक्रम में रवि प्रकाश वर्मा ने उम्मीद जताई कि नई अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर होगा। विधायक उत्कर्ष वर्मा और पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कमाल अहमद रिजवी हुए सम्मानित
जिला पंचायत के18 साल अध्यक्ष रहे वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता कमाल अहमद रिजवी को सपा जिलाध्यक्ष शशांक यादव ने शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित कि या। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुंशी राम चंद्र को भी सम्मानित किया गया।
000
कमल पाल हैं चौथी महिला अध्यक्ष
कमल पाल लखीमपुर जिला पंचायत की चौथी महिला अध्यक्ष हैं। इससे पहले भाजपा की लीला देवी, सपा की अनिता गिरि और बसपा की दमयंती देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। इनमें लीला देवी और अनिता गिरि ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाईं। दमयंती देवी को अविश्वास प्रस्ताव के कारण त्याग पत्र देना पड़ा था।
000
दूसरी बार लहराया जिला पंचायत पर सपा का परचम
समाजवादी पार्टी दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब हुई है। इससे पहले सपा के अरविंद गिरि की अनुज बधू अनिता गिरि जिला पंचायत बनीं थीं।
000
कार्यक्रम में मौजूद रहे यह लोग
शपथ ग्रहण समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शशांक यादव, विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, आरए उस्मानी, मोहम्मद कयूम खां, सेवक सिंह अजमानी, जगदीश वर्मा, मोंटी पाल, राजेश कुमार यादव, अनुराग पटेल, तृप्ति अवस्थी, विनोद गुप्ता, आकाश लाला, गुड्डू यादव, जगदीश वर्मा, सुनीता मित्रा, उत्तम वर्मा, रवींद्र पाल सिंह, फैसल खान, अजय वर्मा, गुरप्रीत सिंह जार्जी, रूपम तिवारी व दिव्या सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

000
मंगल सिंह ढिल्लो रहे आकर्षण का केंद्र
जिले के निघासन कस्बे के रहने वाले जाने माने फिल्म अभिनेता मंगल सिंह ढिल्लो की मौजूदगी शपथ ग्रहण समारोह में आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने कमल पाल को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed