{"_id":"121-56834","slug":"Lakhimpur-56834-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का गिरोह पकड़ा, सोलर प्लेटें बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का गिरोह पकड़ा, सोलर प्लेटें बरामद
Lakhimpur
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किया खुलासा, नेपाल में हो रही थी खपत
निघासन। पुलिस ने भारत से सोलर प्लेटें चोरी करके नेपाल में बेचने वाले चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह लाख की सोलर प्लेटें बरामद कर चालान किया गया है।
एसओ शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव बोकरिहा में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा तो प्रदीप के गन्ने के खेत में कुछ लोग रात्रि करीब बारह बजे सोलर प्लेटें भर रहे थे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पुलिस टीम ने तीन लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में लखीमपुर निवासी फिरोज, हिदायत, पठानन पुरवा निवासी जिबराइल और धौरहरा निवासी जगदीश शामिल हैं। पूछताछ में पुलिस को जगदीश ने बताया कि फिरोज अहमद सरगना है। उसी के अनुसार चोरी की रणनीति बनाई जाती थी। चोरी कर सोलर प्लेटों को नेपाल में पांच हजार रुपये में बेचा जाता था।
पुलिस ने करीब छह लाख रुपये कीमत की 12 सोलर प्लेटें बरामद की हैं। गिरोह के फरार दो सदस्यों का नाम भी इस गिरोह के लोगों ने बता दिया है। दोनों लखीमपुर के छाउछ के निवासी हैं।
विज्ञापन
0000000
दो रोज पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट
सिंचाई विभाग की ओर से बोकिरहा में करीब एक करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी के संचालन को लगाई गई सोलर प्लेट चोरी होने पर चौकीदार त्रिकेश्वर ने दो दिन पहले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
000000
आरोपियों पर दर्ज है संगीन मुकदमें
एसओ ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों पर निघासन, धौरहरा, लखीमपुर, सिंगाही सहित कई थानों में लूट, चोरी, मरापीट गैंगेस्टर समेत करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।