{"_id":"121-55378","slug":"Lakhimpur-55378-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और बीडीसी पक्ष के लोग भिड़े, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और बीडीसी पक्ष के लोग भिड़े, दो घायल
Lakhimpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरी बैठक में जमकर चले लाठी-डंडे
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के धिरावां में मनरेगा कार्यों, जाब कार्डों की जांच करने आए ब्लाक कर्मियों के समक्ष प्रधान और बीडीसी सदस्य पक्ष के बीच भरी बैठक में लाठी डंडों से हुई मारपीट में दो लोग गंभीर घायल हो गए। नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है।
बीती 19 अक्तूबर की शाम धिरावां स्कूल में चल रही ग्राम पंचायत की बैठक में मनरेगा कार्यों और जाब कार्डाें की जांच करने आए बीडीओ के स्टेनो दुर्गा प्रसाद आदि ब्लाक कर्मियों ने मनरेगा मजदूरों से बयान लेना शुरू किए। बताते हैं कि इसी विषय को लेकर प्रधान के पति सलीम अंसारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनीश वर्मा के बीच विवाद बढ़ गया। मुनीश वर्मा का कहना था कि जिन लोगों के कार्ड बनाए गए हैं वह काम करने नहीं जा रहे हैं। बल्कि कार्य बाहरी मजदूर कर रहे हैं। जबकि प्रधान ने इन आरोपों को गलत ठहराया। इसी विषय को लेकर दोनों पक्ष झगड़ा करने लगे। जिसमें बीडीसी मनीश और उनका भतीजा राहुल सिर में लाठी लगने से गंभीर घायल हो गए।
मौके पर दल-बल सहित पहुंचे एसओ ने जेसे-तैसे झगड़ा शांत कर प्रधान पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट में बीडीसी मुनीश ने प्रधान पति सलीम, हसीबुद्दीन मुन्ना, नसीमुद्दीन मुन्ना, शकील को नामजद कराया है। जबकि हसीबुद्दीन की तहरीर में मुनीश, राहुल समेत दर्जन भर लोगों पर रजिस्टर आदि कागजात उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर राहुल को एक्सरे के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।