फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चौकियों पर नियुक्ति को ढूंढे नहीं मिल रहे दरोगा

चौकियों पर नियुक्ति को ढूंढे नहीं मिल रहे दरोगा

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहर्रम सिर पर, पुलिस महकमे के लिए चुनौती
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मोहर्रम सिर पर हैं और जिले में दरोगाओं का खासा टोटा है। खास बात यह है कि करीब आधा दर्जन पुलिस चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती के लिए एसपी को ढूंढे से भी दरोगा नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मोहर्रम के मौके पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
जिले की महत्वपूर्ण शहर कोतवाली से जुड़ी जेल गेट चौकी, संकटा देवी चौकी तथा शारदा नगर रिपोर्टिंग चौकी की प्रभारी की कुर्सी महीनों से खाली चल रही है। इन चौकियों पर अब तक किसी भी दरोगा को प्रभारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सका है। इसके अलावा मैगलगंज थाने की फत्तेपुर पुलिस चौकी, हैदराबाद थाने की अजान चौकी भी महीनों से प्रभारी विहीन चल रही है। नेपाल सीमा पर स्थित जिले की महत्वपूर्ण चंदनचौकी कोतवाली पर भी महीनों से कोई कोतवाल तैनात नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि मोहर्रम नजदीक है तथा ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम न होगा। हाल ही में शहर कोतवाली व मिश्राना पुलिस चौकी के इंचार्ज के स्थानांतरण के बाद से हालात और बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
जिले में दरोगाओं की खासी कमी है। जिन थाना क्षेत्रों की पुलिस चौकियों पर प्रभारी नहीं हैं वहां थाना पुलिस फिलहाल काम देख रही है। शीघ्र ही खाली पुलिस चौकियों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
-दलवीर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक
00000
कोतवाल नरेंद्र राणा का स्थानांतरण
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाल नरेंद्र सिंह राणा तथा कोतवाली सदर की ही मिश्राना पुलिस चौकी के इंचार्ज राकेश चौैरसिया का तबादला दूसरे जिले के लिए हो गया है।
एसपी दलवीर सिंह यादव ने बताया कि नरेंद्र सिंह राणा का तबादला कानपुर जोन तथा मिश्राना चौकी इंचार्ज राकेश चौरसिया का तबादला मेरठ कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही दोनों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

00000
लंबे समय से तैनात ये चौैकी इंचार्ज
लखीमपुर। पलिया थाने की पुलिस चौकी बंशीनगर, नीमगांव थाने की पुलिस चौकी सिकंद्राबाद, बेहजम चौकी इंचार्ज उमाशंकर मिश्रा सहित कई ऐसे चौकी इंचार्ज हैं जो करीब एक साल से भी अधिक समय से तैनात हैं। खास बात यह है कि हालही में यहां दौरे पर आए आईजी सुभाष चंद्र ने बंशीनगर चौकी इंचार्ज सहित लंबे समय से चौकियों पर तैनात इंचार्जों को हटाने के निर्देश जिला पुलिस को दिए थे, लेकिन इसके बाद भी इनमे से किसी को भी अभी तक नहीं हटाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed